यूपीयूएमएस सैफई ने विद्यालय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 203 विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई की आउटरीच एक्टिविटी प्रोग्राम समिति द्वारा गुरुवार को  कौशिल्या इंटर कॉलेज, तिमरुआ (सैफई) में विद्यालय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 203 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में बाल रोग, सामुदायिक चिकित्सा, नेत्र रोग, दंत रोग, ईएनटी, अस्थि रोग, पीएमआर, त्वचा रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहुविषयक टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का व्यापक परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के पोषण, वृद्धि एवं विकास, दृष्टि और श्रवण क्षमता, दंत स्वास्थ्य, एनीमिया एवं कुपोषण, त्वचा संबंधी समस्याओं तथा मस्कुलोस्केलेटल विकारों का आकलन किया गया।

विशेषज्ञों ने किशोर स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। शिविर में आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि गंभीर या विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए यूपीयूएमएस सैफई रेफर किया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर ही बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर समय रहते उचित उपचार उपलब्ध कराना है। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

यूपीयूएमएस सैफई की ओर से कहा गया कि विद्यालयों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...