डीपीएस इटावा में प्रीफेक्टोरियल बोर्ड 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Share This

 दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इटावा में बुधवार को प्रीफेक्टोरियल बोर्ड 2026-27 के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नव-निर्वाचित एवं चयनित छात्र-नेताओं को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और सफल नेतृत्व के लिए मंगलकामनाएं की गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना सिंह ने नवगठित प्रीफेक्टोरियल बोर्ड को शपथ दिलाई और उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, टीम भावना तथा जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में कार्तिकेय सिंह को हेड बॉय तथा प्रियल यादव को हेड गर्ल के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा एमराल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज़ हाउस के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं हाउस प्रीफेक्ट्स को भी उनके पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी छात्र-नेताओं ने विद्यालय की परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।

प्रधानाचार्या भावना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो नई राह बनाने का साहस रखता है और अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार ने नव-नियुक्त छात्र-नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने आचरण और कार्यों से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। समारोह उत्साह, अनुशासन और नेतृत्व के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...