विधायक सरिता भदौरिया ने तिरंगा मेला (सरस मेला) का किया शुभारंभ

Share This

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज इटावा परिसर में आयोजित तिरंगा मेला (सरस मेला) का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विधायक सरिता भदौरिया ने स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की और उनके प्रयासों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने कौशल और मेहनत के बल पर न केवल परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर रही हैं।

विधायक ने लोगों से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की। तिरंगा मेला में देशभक्ति की भावना के साथ ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान मिशन से जुड़े अधिकारियों ने मेले के उद्देश्यों और स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों की जानकारी दी। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...