रामलीला मंचन के स्थान परिवर्तन पर हुआ विचार विमर्श

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मिडिल स्कूल रामलीला मैदान में बाउण्ड्रीबाल व सडक निर्माण होने के फलस्वरूप प्रांगण में जगह पर्याप्त न होने के कारण रामलीला मंचन के स्थान परिवर्तन पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही श्री शंकर बारात सहित विगत वर्ष का आय-व्यय चिट्ठा सार्वजनिक किया गया।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मन्दिर पर श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख व कमेटी संरक्षक हरिओम यादव ने की। कमेटी के महामंत्री विनोद कुमार गोस्वामी की अस्वस्थता के चलते सर्वसम्मति से गणेश कौशल को आगामी एक वर्ष के लिए महामंत्री मनोनीत किया गया। तदुपरान्त कमेटी के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत महामंत्री गणेश कौशल सहित संरक्षकों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही मिडिल स्कूल रामलीला मैदान पर शिक्षा विभाग द्वारा बाउण्ड्रीबाल व सडक निर्माण के कारण मंचन हेतु जगह पर्याप्त न होने के कारण आगामी रामलीला मंचन का स्थान परिवर्तित कर रावण वध वाले रामलीला मैदान के लिए विचार विमर्श हुआ। जिसके उपरान्त अध्यक्ष रोहित यादव अपनी सुविधा व बजट अनुसार स्थान परिवर्तन पर अन्तिम निर्णय लेगें। वहीं विगत वर्ष का आय-व्यय चिट्ठा सार्वजनिक किया गया तथा श्री शंकर बारात सहित कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान करने पर सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान पूर्व जि0पं0स0 व संरक्षक मनोज यादव बण्टी, रज्जन पोरवाल, विनोद यादव, बृजपाल सिंह जादौन, दीपक यादव, विपिन यादव, अरविन्द भदौरिया, सत्यप्रकाश यादव राजा, दीपक यादव, मोती मन्दिर अध्यक्ष राजू यादव, करूणाशंकर दुबे, छुन्नी पोरवाल, शिवराम सिंह यादव, राजीव तिवारी, भगवान दास शर्मा, प्रताप यादव, भूरे पाल, धर्मेन्द्र शाक्य, संजीव यादव, विनोद पटेल, रजत कठेरिया, रामौतार गुप्ता सहित कई कमेटी पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक का संचालन सत्यप्रकाश यादव राजा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...