सडक हादसे में दो की हुई दर्दनाक मौत

Share This

भरथना- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना और सैफई पीजीआई पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी जनपद के उनाव गेट चौकी क्षेत्र निवासी एक परिवार के लोग दो कारों से झांसी से बरेली उर्स में शामिल होने जा रहा था। शनिवार सुबह परिवार की एक कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भरथना और अछल्दा थाना क्षेत्र के बीच चैनल नंबर 276 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में मोहम्मद जमाल पुत्र मोहम्मद इकबाल (50 वर्ष), मोहम्मद फिरोज (45 वर्ष), शकीला बानो (करीब 60 वर्ष), रिहाना बानो पत्नी शकील अहमद (45 वर्ष) और आठ वर्षीय ताहिरा बानो सवार थे। जोकि गंभीर रूप से घायल हो गये।

परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार से पीछे-पीछे आ रहे थे। हादसे के बाद जब उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा, तो मौके पर चीख पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना और सैफई पीजीआई भेजा गया।

सीएचसी भरथना में चिकित्सक ने शकीला बानो को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक मोहम्मद जमाल को सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में मोहम्मद फिरोज, रिहाना बानो और आठ वर्षीय ताहिरा बानो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों का सैफई पीजीआई में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और ट्रक की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...