वैदपुरा गौ-संरक्षण केंद्र एवं सघन वन का निरीक्षण व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश

Share This

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा ने ग्राम पंचायत वैदपुरा स्थित गौ-संरक्षण केंद्र एवं ग्राम सघन वन का स्थलीय निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौ-संरक्षण केंद्र में गोवंशों के रखरखाव, चारे, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र में 85 गोवंश संरक्षित हैं तथा उनके लिए हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। सीडीओ ने गोवंशों के स्वास्थ्य एवं संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इसके साथ ही उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्र में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखी जाए तथा जलभराव जैसी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ग्राम सघन वन के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पौधों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने सूख चुके पौधों के स्थान पर पुनः पौधारोपण कराने तथा लगाए गए पौधों के नियमित रख-रखाव एवं संरक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधों की निरंतर निगरानी और देखभाल आवश्यक है।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-संरक्षण केंद्र एवं सघन वन दोनों स्थलों पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे गोवंश संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति हो सके।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...