संत गुरु रविदास जी की कलश यात्रा का अंतराम टोल पर भव्य स्वागत, समरस समाज निर्माण का लिया संकल्प

Share This

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा का अंतराम टोल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री अन्नू गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान अन्नू गुप्ता ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समता, मानवता, सामाजिक सद्भाव और सेवा की भावना का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी द्वारा दिया गया समानता और भाईचारे का संदेश प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने सभी से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए समरस, संगठित और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। कलश यात्रा के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...