मतदेय स्थलों के पुनर्संभाजन प्रस्ताव को मिली अंतिम मंजूरी, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Share This

 भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद इटावा के मतदेय स्थलों के संभाजन (रैशनलाइजेशन) संबंधी प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के संबंध में प्राप्त सभी लिखित शिकायतों एवं सुझावों की संबंधित उपजिलाधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियमानुसार स्थलीय जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रत्येक शिकायत एवं सुझाव का गहन परीक्षण करते हुए उनका विधिसम्मत निस्तारण किया गया।

इस दौरान मतदेय स्थलों के पुनर्संभाजन से संबंधित संशोधित प्रस्ताव को जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया गया। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को पढ़कर सुनाया गया तथा उन पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पर सर्वसम्मति व्यक्त की।

सर्वसम्मति मिलने के बाद जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और मतदाता-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों का पुनर्संभाजन किया गया है। इस प्रक्रिया में मतदाताओं की सुविधा, भौगोलिक परिस्थितियां, पहुंच मार्ग तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सहज और निर्बाध रूप से प्रयोग कर सके।

बैठक में सदर विधायक प्रतिनिधि  सचिन यादव, भाजपा के राहुल राजपूत, कांग्रेस के वाचस्पति द्विवेदी, समाजवादी पार्टी के उदयभान सिंह यादवएवं प्रदीप शाक्य बबलू, सीपीआई के डॉ. शौकीन सिंह, बहुजन समाज पार्टी के इमरान अहमद उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी (आईएएस), उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, उपजिलाधिकारी जसवंतनगर अभिषेक प्रताप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब गांधी और नेहरू इटावा आए, आजादी के आंदोलन को मिली नई गति

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा भी राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। इटावा नगर के साथ जिले के प्रमुख कस्बों और...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...