केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बसरेहर में जनसंवाद एवं योजनाओं का मेला आयोजित

Share This

 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित व्यापक जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड सभागार बसरेहर में जनसंवाद कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री वेबी रानी मौर्य ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार जनता के बीच पहुंचकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हुआ है। वहीं उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिली है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए किसान सम्मान निधि प्रदान की जा रही है तथा महिलाओं, बेटियों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाखों निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से मेले का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच और विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के विकास और आधुनिक हवाई अड्डों के निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा में ग्रामीण विकास, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने से रोजगार और स्वरोजगार की नई संभावनाएं विकसित हुई हैं तथा सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने अन्नप्राशन एवं गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ‘बबलू’ सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...