सूबेदार मेजर रघुराज को जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा फौजियों ने किया सम्मानित

Share This

सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा सेना के प्रतिष्ठित विशिष्ट पदक “वेटरन्स अचीवर्स अवॉर्ड” से सम्मानित किए जाने पर सूबेदार मेजर रघुराज सिंह का भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर उन्हें बधाई दी।

 

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे ने सूबेदार मेजर रघुराज सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल रघुराज सिंह का ही नहीं, बल्कि पूरे इटावा जनपद और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सेना अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया यह विशिष्ट सम्मान प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे सभी पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है।

भारतीय पूर्व सैनिक लीग के महामंत्री सूबेदार मेजर कृपाल सिंह ने बताया कि सूबेदार मेजर रघुराज सिंह ने भारतीय सेना में 30 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा जरूरतमंद पूर्व सैनिक परिवारों की सहायता को अपना मिशन बनाया। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से लगभग एक हजार पूर्व सैनिकों को पुनः रोजगार एवं सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के कल्याण और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लखनऊ स्थित कमांड मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को “वेटरन्स अचीवर्स अवॉर्ड” से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारतीय पूर्व सैनिक लीग के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष कैप्टन महावीर सिंह, कैप्टन अरुण यादव, कैप्टन लायक सिंह यादव, कैप्टन अरविंद यादव, सूबेदार के.पी. सिंह, तहसील अध्यक्ष कैप्टन अनिल यादव, सूबेदार इलाकेदार, सूबेदार रामविलास, सूबेदार नेम सिंह, रामदास यादव, नगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं राज्यपाल सम्मानित डॉ. हरिशंकर पटेल, सामाजिक विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट इलाकेदार यादव, किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, मीरा तिवारी, संगीता राजपूत, जनक दुलारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, सतपाल सिंह चौहान समेत अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने भी समारोह में भाग लिया।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने कहा कि रघुराज सिंह की उपलब्धि युवा पीढ़ी और पूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...