भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण मेले का आयोजन

Share This

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऊसराहार ब्लॉक परिसर में जनकल्याण मेला आयोजित किया गया। सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी। जानकारी के अभाव में अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, जिससे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रभारी के रूप में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक कुमार शाक्य मौजूद रहे। उनके सामने ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों की शिकायतों का अंबार लगा दिया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल राज वर्मा ने कहा कि जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में ब्लॉक प्रशासन की भारी लापरवाही और अव्यवस्था देखने को मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। धरातल पर काम करने के बजाय सिर्फ कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव ने भी प्रभारी विवेक कुमार शाक्य को ब्लॉक की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब भी ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी का कोई कार्यक्रम आयोजित होता है, बिजली और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का अभाव बना रहता है, जिससे कार्यकर्ताओं और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

भाजपा जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को कटघरे में खड़ा किया। वहीं जिला मंत्री जितेंद्र पाल ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में बीडीओ प्रदीप कुमार की घोर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के किसानों, लाभार्थियों और ग्रामीणों को मेले की पूर्व सूचना तक नहीं दी गई। यदि लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई होती तो मेले में कुर्सियां खाली न दिखाई देतीं और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच पाता।

उन्होंने कहा कि जब लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी ही नहीं मिलेगी तो ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। जनकल्याण मेला तभी सफल माना जाएगा जब पात्र लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी विवेक कुमार शाक्य ने व्यवस्थाओं में सुधार लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...