ग्राम रोजगार सेवकों का ब्लॉक ताखा में मंथन, 15 जून को जिला मुख्यालय पर होगा बड़ा प्रदर्शन

Share This

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ब्लॉक ताखा के सभागार में ग्राम रोजगार सेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 जून 2026 को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार करना तथा संगठन को इसके लिए एकजुट करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम किशोर ने कहा कि जिले के ग्राम रोजगार सेवकों का लगभग नौ माह से मानदेय लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन स्तर से धनराशि जारी होने के बावजूद विकास खंड स्तर पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे रोजगार सेवकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। संगठन ने मांग की है कि ‘मनसा’ योजना के समापन तथा नई योजना VB.G. RAM G लागू किए जाने से पहले सभी ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जून को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिले भर के ग्राम रोजगार सेवक बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक जनसंपर्क और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी विशाल सिंघानिया, राघवेन्द्र गौतम, रामवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार, दिनेश यादव, अभिषेक सिंह चौहान, बृजमोहन सिंह, मदन, राजेश यादव, शशिकांती, नीरज यादव, अनार कली, भोजराज, राहुल, पुष्कर बाबू, संजीव कुमार सहित ब्लॉक के समस्त ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी रोजगार सेवकों से 15 जून के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...