अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, 21 जून को कंपनी गार्डन में होगा मुख्य आयोजन

Share This

इटावा, 11 जून 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस को सफल एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थलों की सूची तैयार की जाए तथा जनजागरूकता के लिए पदयात्राएं भी निकाली जाएं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा सभी कार्यक्रमों का समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक निर्धारित रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

बैठक में बताया गया कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों पर बैनर एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी को लोगों को जागरूक करने तथा महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

उन्होंने आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि योग सप्ताह और योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या तथा कार्यक्रमों की फोटो आयुष कवच ऐप एवं यूपी आयुष सोसायटी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कंपनी गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा योग सप्ताह के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में योग दिवस के कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...