केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

Share This

इटावा, 11 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक संचालित व्यापक जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक  सरिता भदौरिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

अपने संबोधन में सदर विधायक  सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के अनेक स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। बनारस की साड़ी और फिरोजाबाद की चूड़ियों की तरह इटावा के अंगोछा, बेडशीट एवं खीरमोहन जैसे उत्पादों को भी नई पहचान मिली है, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

विधायक ने युवाओं से स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवायोजन विभाग, कौशल विकास विभाग तथा अन्य सरकारी योजनाएं युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना के तहत मार्च 2014 से मार्च 2026 तक लगभग 2,000 लाभार्थियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण और टूलकिट वितरित की गई है। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 5,805 लाभार्थियों को कुम्हार, हलवाई, राजमिस्त्री, दर्जी, बढ़ई एवं लोहार ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत 392 लाभार्थियों को 40 करोड़ 58 लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 270 युवाओं को 25 करोड़ 82 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत पिछले 18 माह में 1,937 युवाओं को 74 करोड़ 55 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले एक दशक में उद्यमिता को व्यापक बढ़ावा मिला है तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाएं युवाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के कारण निवेश और उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के पास विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति है, जिसे कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नवाचार और नए विचारों के साथ आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल दूसरों की नकल करने के बजाय नए प्रयोग और नवाचार सफलता की कुंजी हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के चयनित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। साथ ही ओडीओपी योजना के तहत लाभार्थियों को टूलकिट भी प्रदान की गईं। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, हरिनारायण बाजपेई, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...