जलभराव दुर्घटना में मृत दो मासूम बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत सहायता

Share This

इटावा। जनपद के बसरेहर क्षेत्र में खेत में बने जलभरावयुक्त गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को राहत सहायता प्रदान की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इटावा की ओर से दोनों मृतक बच्चों के आश्रितों को दैवीय आपदा राहत मद से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

जानकारी के अनुसार तहसील सदर अंतर्गत विकासखंड एवं थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर, मौजा अमृतपुर में 1 जून 2026 को खेत में बने जलभरावयुक्त गड्ढे में डूबने से श्री राजकुमार की 10 वर्षीय पुत्री मनीषा तथा श्री मनोज के 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक राजस्व एवं प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कराई।

इसी क्रम में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। सदर विधायक  सरिता भदौरिया ने शोक संतप्त परिवारों को राहत सहायता के चेक वितरित किए तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सहित राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इटावा ने जनपदवासियों से अपील की है कि वर्षा ऋतु एवं जलभराव की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए। खेतों में बने गड्ढों, तालाबों, नहरों एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों के आसपास बच्चों को अकेले न जाने दें तथा संभावित जोखिम वाले स्थलों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

आपदा अथवा आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05688-250077, 05688-297204 एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...