सैफई में पहला बाल पुनर्वास शिविर आयोजित, 50 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

Share This

इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अभिनव प्राथमिक विद्यालय, सैफई में प्रथम बाल पुनर्वास (पीडियाट्रिक रिहैबिलिटेशन) शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग द्वारा अस्थि रोग विभाग, बाल रोग विभाग तथा इटावा के समेकित शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विकासात्मक विलंब, दिव्यांगता एवं अन्य बाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित बच्चों की प्रारंभिक पहचान, मूल्यांकन एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराना था।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहु-विषयक टीम ने 50 बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की। इस दौरान बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, पुनर्वास संबंधी सहायता एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों को घर पर देखभाल, संतुलित पोषण तथा नियमित फॉलोअप के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार से उनके जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है। शिविर के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास एवं समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

यह पहल समुदाय आधारित पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने तथा प्रत्येक बच्चे तक समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...