स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया उद्घाटन

Share This

इटावा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा एवं कुर्मी महासभा के संयुक्त प्रयास से पारस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कानपुर के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के भव्य सभागार में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि बीमारियों की सही समय पर सटीक जानकारी उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा, “पर हित सरिस धरम नहि भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।” उन्होंने कहा कि पारस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक इसी सेवा भाव के साथ जनता की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपस्थित हैं और नगरवासियों को उनकी विशेषज्ञता का लाभ अवश्य लेना चाहिए। ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

शिविर के दौरान पारस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कानपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए। स्वास्थ्य जांच के लिए आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में डॉ. सारस्वत ने सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया, प्रधानाचार्य अनूप मिश्र, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष हरीशंकर त्रिपाठी, सभासद पूनम पांडेय तथा कुर्मी महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा को शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...