यूपीयूएमएस सैफई ने रेडियोलॉजी सेवाओं को लेकर स्थिति की स्पष्ट

Share This

सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई प्रशासन ने रेडियोलॉजी विभाग एवं एक्स-रे सेवाओं को लेकर विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित समाचारों का संज्ञान लेते हुए आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि मरीजों को बेहतर और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेस नोट के अनुसार ट्रॉमा सेंटर के कक्ष संख्या-11 में पुरानी 800mA एक्स-रे मशीन के स्थान पर नई 1000mA डिजिटल रेडियोग्राफी (DR) मशीन स्थापित की जा रही है। स्थापना कार्य प्रगति पर है और इसके शुरू होने के बाद मरीजों को अधिक आधुनिक एवं बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग के कक्ष संख्या-47 में स्थापित मशीन को वर्ष 2023 में डी-कमीशन कर दिया गया था। उसके स्थान पर नई 1000mA डिजिटल रेडियोग्राफी एवं फ्लोरोस्कोपी (DRF) मशीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है तथा इससे संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

प्रशासन के अनुसार मरीजों की सुविधा के लिए वर्तमान में पर्याप्त रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय के 500 शैय्या युक्त चिकित्सालय में पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन, एमआरआई एवं एक्स-रे सेवाएं 24 घंटे संचालित की जा रही हैं, जिससे रोगियों को आवश्यक जांच सुविधाएं लगातार मिल रही हैं।

मरीजों और तीमारदारों की सुगम आवाजाही के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस एवं ई-वाहन सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं। इनका उपयोग विभिन्न चिकित्सीय इकाइयों के बीच आवागमन के लिए किया जा रहा है।

यूपीयूएमएस प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नई रेडियोलॉजी मशीनों की स्थापना के बाद मरीजों को और अधिक त्वरित, उच्च गुणवत्ता वाली तथा सुविधाजनक जांच सेवाएं उपलब्ध होंगी।

प्रेस नोट में मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजन से अपील की गई है कि किसी भी विषय पर अपूर्ण अथवा भ्रामक सूचनाओं के बजाय विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक तथ्यों को प्राथमिकता दें तथा प्रामाणिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के अधिकृत स्रोतों पर ही विश्वास करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...