ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने विद्युत व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Share This

इटावा, 29 मई 2026। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मा० ऊर्जा राज्यमंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत उत्तर प्रदेश श्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विभाग को प्राप्त 71 लाख रुपये की धनराशि में से 56 लाख रुपये के कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। साथ ही गत वर्ष 211 तथा वर्तमान वर्ष में 183 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की व्यवस्था की गई है।

मा० मंत्री ने ओवरलोडिंग की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार विद्युत भार बढ़ाकर उपकेंद्रों पर दबाव कम किया जाए। उन्होंने सभी ओवरलोड उपकेंद्रों की समीक्षा कर शीघ्र दुरुस्त करने तथा बार-बार खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को सक्रिय और जवाबदेह भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए। साथ ही विद्युत कटौती एवं रोस्टिंग संबंधी सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया गया। मा० मंत्री ने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के लिए विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। यदि किसी किसान को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी एसडीओ को ऐसे लाइनमैनों की सूची तैयार कर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जो उपभोक्ताओं से अनुचित व्यवहार करते हों या अवैध धनराशि की मांग करते हों। उन्होंने विजिलेंस थाने की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध ही कार्रवाई की जाए तथा सामान्य उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने लाइनमैनों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता जताई। विधायक ने नगला खूबी, इकदिल, आदर्श कॉलोनी और कचपुरा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव, अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद, धर्मेन्द्र सोनी, सैफई विद्युत वितरण खंड के कृष्ण कुमार, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रिया शर्मा सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...