आंधी-तूफान से ताखा क्षेत्र में भारी तबाही

Share This

ऊसराहार। ताखा क्षेत्र में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं और चक्रवात के चलते जहां एक ओर किसानों की तैयार खड़ी मक्का की फसलें जमीन पर बिछ गईं, वहीं दूसरी ओर बिजली के खंभे टूटने और तार गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। तूफान का असर इतना तेज था कि मकानों और कारखानों की छतों पर लगे भारी-भरकम सोलर पैनल तक उखड़कर दूर जा गिरे।

ऊसराहार-विधूना मार्ग स्थित अंकित गुप्ता के कारखाने की छत पर लगा 19 किलोवाट का सोलर प्लांट तेज अंधड़ की चपेट में आ गया। तूफान के दौरान प्लांट की कई भारी प्लेटें उखड़कर दूर जा गिरीं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी प्रकार भरतपुर खुर्द निवासी सुरजीत की दो किलोवाट क्षमता वाली सोलर प्लेटें भी हवा में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गईं।

आंधी-तूफान ने सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को पहुंचाया है। भरतपुर खुर्द गांव में किसान रामप्रकाश प्रजापति, विपिन गुप्ता, अजय गुप्ता और कमलेश शर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों किसानों की खेतों में तैयार खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

वहीं ताखा क्षेत्र के गांव इंदरगढ़ (मौजा रतहरी) में आंधी का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां एक विशालकाय पीपल का पेड़ बीच से टूटकर सीधे हाईटेंशन बिजली लाइन पर जा गिरा। पेड़ के भारी वजन से बिजली का खंभा पूरी तरह टूट गया। इसके बाद पेड़ का आधा हिस्सा पास में स्थित किशनपाल के भूसा गोदाम पर गिर गया। हादसे में गोदाम के ऊपर रखे तीन टिन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि गोदाम के अंदर खड़ा ट्रैक्टर सुरक्षित बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

तेज हवाओं के कारण ताखा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई। दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से तार टूट गए, जबकि कई जगहों पर बिजली के पोल धराशायी हो गए। इसके चलते क्षेत्र के बड़े हिस्से में रातभर अंधेरा छाया रहा और विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

मक्का की फसल को नुकसान होने और सोलर पैनल टूटने से किसानों व ग्रामीणों में भारी मायूसी है। प्रभावित ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से आर्थिक नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

अवर अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात आए आंधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए और तार जमीन पर गिर गए, जिससे आपूर्ति बाधित रही। सभी स्थानों पर लाइन दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...