बकरीद पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती: डीएम-एसएसपी

Share This

इटावा, 26 मई 2026। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजन, संभ्रांत नागरिक, शांति समिति के सदस्य तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी तथा पूर्व वर्षों की भांति निर्धारित स्थलों पर ही कुर्बानी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए और न ही खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति होगी।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कुर्बानी के बाद अपशिष्ट एवं अवशेष खुले में न छोड़े जाएं और उनका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

त्योहार की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को नमाज मार्गों का निरीक्षण कर जर्जर तारों की मरम्मत कराने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था, चूने का छिड़काव तथा सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद का पर्व पूरी तरह परंपरागत तरीके से मनाया जाए और शांति-सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि कुर्बानी केवल निर्धारित और पारंपरिक स्थलों पर ही हो।

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के दौरान फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड न करें, क्योंकि इससे अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़े मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कुर्बानी के बाद अवशेषों के निस्तारण के लिए पर्याप्त संख्या में गहरे गड्ढे खुदवाकर उनमें ब्लीचिंग पाउडर, नमक और चूना डालकर सुरक्षित ढंग से ढकवाया जाए। साथ ही नमाज स्थलों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपदवासियों को बकरीद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा संबंधित अधिकारी को सूचना दें, जिससे उसका त्वरित समाधान कराया जा सके।

बैठक में एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी श्याम बच्चन सरोज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप देशमणि सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...