बकरीद पर शांति बनाए रखने की अपील, सड़क पर नमाज और खुले में कुर्बानी पर रोक

Share This

इटावा। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय ने की। बैठक में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने लोगों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को निर्धारित स्थानों पर विधिवत जमीन में दफनाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में लगभग 20 स्थानों पर सामूहिक कुर्बानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के वीडियो अथवा फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, ईदगाह कमेटी के मुतवल्ली हाजी अब्दुल हन्नान मंसूरी, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, तारिक शम्शी, गुलशेर मोहिसिन, हनी वारसी, चौधरी मुमताज, हाजी अजीम वारसी, आफताब खान सहित शहर के अनेक प्रमुख नागरिक मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...