भ्रमण को निकली भव्य और दिव्य 1008 मंगल कलश यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी पर स्थापित नौमंजिला श्री पागलबाबा मंदिर शिखर पूजन एवं पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के आयोजन के दौरान रविवार को भव्य और दिव्य 1008 मंगल कलश यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। संगीतमयी ध्वनियों के बीच अपने-अपने सिर पर कलश धारण करके 1008 युवती-महिलायें गगनभेदी जयघोषों के साथ पागलबाबा मन्दिर पहुँचीं।

पुष्पवर्षा के साथ कलश यात्रा का प्रारम्भ रविवार की सांय करीब 5 बजे कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित पुराने पागल बाबा मन्दिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुए विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ। तदुपरान्त बैण्ड बाजों की समधुर ध्वनियों के बीच आकर्षक झांकियों के साथ पीताम्बर धारण किये 1008 युवतियों-महिलाओं ने अपने-अपने सिर पर कलश रखकर नगर के प्रमुख मार्गों मोतीगंज, राजागंज, कुंवरा, मोढी होते हुए पागलबाबा गंगासागर धाम पहुँचीं। साथ ही हजारों की संख्या में अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम आयोजक/मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया ने बताया कि यह कलश यात्रा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परम्पराओं और जनकल्याण की भावना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं लोककल्याण का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए मन्दिर प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण इन्तजाम किये गये थे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...