मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने किया “पंचनद जीवनधारा सरसों तेल” का अनावरण

Share This

इटावा, 20 मई 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) इटावा के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वनिर्मित “पंचनद जीवनधारा सरसों तेल” का अनावरण मुख्य विकास अधिकारी इटावा श्री अजय कुमार गौतम, आईएएस द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मिशन प्रबंधन इकाई इटावा द्वारा किया गया, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार “पंचनद जीवनधारा सरसों तेल” गुणवत्ता और शुद्धता की दृष्टि से उत्कृष्ट उत्पाद है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस उत्पाद की उपलब्धता बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों में सुनिश्चित कराई जाए तथा इसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी विपणन किया जाए।

उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि होगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार सरसों तेल की पैकेजिंग, गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की अधिकारियों ने सराहना की। साथ ही समूह की महिलाओं को निरंतर उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री राकेश प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री विनय कुमार, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला मिशन प्रबंधक श्री सूर्यनारायण पाण्डेय सहित अन्य जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन मैनेजर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...