पंचनद प्रेरणा कैफ़े का शुभारम्भ, महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम

Share This

इटावा, 19 मई 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) इटावा के अंतर्गत संचालित “मिशन पंचनद” के तहत तहसील भरथना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ब्रांड “पंचनद” के अंतर्गत नवीन “पंचनद प्रेरणा कैफ़े” का शुभारम्भ किया गया। यह कैफ़े पूर्णतः स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं संचालित किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी भरथना सुश्री काव्या सी. सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने समूह की महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मिशन पंचनद” ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है और यह पहल जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जनपद इटावा में “मिशन पंचनद” के अंतर्गत 15 से अधिक पंचनद स्टोर, दुकान एवं कैफ़े संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को स्थानीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कई पंचनद ग्रामीण बाजार एवं स्टोर निर्माणाधीन हैं, जो भविष्य में ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर पैदा करेंगे।

इस अवसर पर कहा गया कि पंचनद प्रेरणा कैफ़े केवल एक व्यवसायिक केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सपनों, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह पहल स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अधिकारियों ने समूह की महिलाओं को गुणवत्ता, स्वच्छता एवं बेहतर ग्राहक सेवा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर श्री विनय कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, श्री रोहित कुमार, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी, श्री विजय शंकर प्रसाद, खंड विकास अधिकारी भरथना, ब्लॉक मिशन प्रबंधक भरथना, श्री अजय, दशरथ, राहुल सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...