मेधावियों को किया पुरूस्कृत

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सेण्ट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैम्प के द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों के लिए ऊर्जावान एवं रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल, रस्साकशी, फैशन शो आदि गतिविधियाँ कराई गईं। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों ने खेलों के माध्यम से टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का परिचय दिया। फैशन शो में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, सभासद प्रतिनिधि प्रेमचन्द्र गौतम, आर्यन यादव गोपाल आदि ने मेधावियों को प्रशस्त्रि पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा विद्यालय परिवार द्वारा आगन्तुक अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। आजकल बच्चे आत्मकेंद्रित होते जा रहे हैं, उन्हें इससे बाहर निकालकर खुली हवा में खेलों की ओर रुचि पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। कैंप में आगामी दिनों में भी विभिन्न शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। वहीं इस मौके पर जादूगर दिनेश कौशल द्वारा बच्चों को रोमांचक जादू दिखाया गया। जिसे देख मौजूद नन्हें-मुन्हें रोमांचित हो गये। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजन जोसेफ, निखिल पोरवाल, अनुष्का वर्मा, सुप्रिया गुप्ता, मुक्ति मसीह, ओजस्वी राजपूत, अलजिया, अंजलि, अभिषेक सक्सेना, विनय, दीपांशु तिवारी, प्रतीक, अनुज सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साह एवं सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...