लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धनगर समाज द्वारा 28 मई 2026 को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम चितभवन से सुबह 8:30 बजे होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए नुमाइश पंडाल पर पहुंचकर प्रातः 11:30 बजे संपन्न होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एस.पी. सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने में समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में धनगर समाज उत्थान समिति के प्रदेश सचिव संगठन विपिन कुमार धनगर, जिलामहामंत्री संगठन एवं जिला पंचायत सदस्य शिवम धनगर सहित कई समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। रवि प्रकाश धनगर, धर्मवीर सिंह धनगर, कुलदीप धनगर, देवेन्द्र सिंह धनगर, मनीष धनगर एवं एडवोकेट निधि पाल धनगर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
