ऊसराहार में आवारा सांडों का आतंक: किसान नेताओं ने मृतक किसान के परिजनों को 25 लाख मुआवजा देने की उठाई मांग

Share This

ऊसराहार। ताखा क्षेत्र और आसपास के गांवों में आवारा सांडों एवं छुट्टा गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नारायणपुर गांव निवासी किसान राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद किसान नेताओं ने सरकार और प्रशासन से मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव ने कहा कि ताखा क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे सांड आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल दुर्घटना होने और मामला मीडिया में आने के बाद ही सक्रिय होता है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर गांव में किसान राकेश कुमार की मौत के पीछे भी सांड के हमले की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि गांव-गांव में किसान अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए घरों और बाड़ों के बाहर बांस-बल्लियों से घेराबंदी करने को मजबूर हैं। जरा सी लापरवाही होने पर ये सांड किसानों के मवेशियों को घायल कर देते हैं और गाय-भैंसों के गर्भ तक खराब कर देते हैं। किसानों की फसलें नष्ट करने के साथ-साथ ये आवारा गोवंश अब लोगों की जान के लिए भी खतरा बन चुके हैं।

नाथूराम यादव ने प्रशासन से मांग की कि सभी आवारा गोवंश को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान सभा किसानों के साथ मिलकर इन आवारा गोवंशों को घेरकर तहसील और ब्लॉक कार्यालय तक पहुंचाएगी।

किसान नेताओं ने मृतक किसान राकेश कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की। इस दौरान किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष वैद्य विश्राम सिंह, संयुक्त मंत्री शिव बचन सिंह उर्फ बच्चू, ताखा मंडल मंत्री अजीत प्रताप सिंह सहित कई किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...