ऊर्जा बचत अभियान में आगे आया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं से कार पूल और वैकल्पिक वाहनों के उपयोग की अपील

Share This

इटावा : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत एवं पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का समर्थन करते हुए अधिवक्ताओं से वैकल्पिक परिवहन साधनों के उपयोग की अपील की है। इस संबंध में डीबीए कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इटावा के अधिवक्ताओं की भूमिका आजादी के आंदोलन से लेकर सामाजिक जागरूकता तक हमेशा महत्वपूर्ण रही है। अब समय है कि ऊर्जा संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय योगदान दिया जाए।

बैठक में अधिवक्ताओं से अपील की गई कि जो वकील नजदीकी क्षेत्रों से कचहरी आते हैं, वे कार के स्थान पर बाइक, ई-रिक्शा अथवा साइकिल का प्रयोग करें। वहीं दूरदराज से आने वाले अधिवक्ता कार पूल बनाकर यात्रा करें, जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

डीबीए कार्यकारिणी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करते हुए अधिवक्ता समाज राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने को प्रतिबद्ध है। बैठक में ऊर्जा बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक में महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी सहित सुनील यादव, राजुल शुक्ला, सुरेश चंद्र, नेहा सिंह, अनूप शर्मा, निधि पाल, प्रीति चौहान, रीना यादव, योगेश यादव, प्रमोद तिवारी, इंद्रपाल सिंह, अभिषेक सेंगर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...