निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल

Share This

इटावा, 15 मई, 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, इटावा द्वारा कराए जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा के अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि नए शैक्षिक सत्र का संचालन समय से हो सके।

जिला कारागार में 24 बंदी क्षमता वाले हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्य में आरसीसी दीवारों के जॉइंट में पाई गई खामियों को तत्काल ठीक कराने तथा निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (इकाई-2), इटावा द्वारा सैफई में कराए जा रहे कार्यों में पत्थरों के जॉइंट सही ढंग से मिलाने एवं समुचित घिसाई कराने को कहा गया।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई की बाउंड्री वॉल, मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विस्तार हेतु प्रीफैब्रिकेटेड निर्माण कार्य, ओपीडी भवन के रैंप, 300 बेडेड प्रसूति एवं स्त्री रोग ब्लॉक तथा पैरामेडिकल भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को गति देने तथा उसके पोर्च को बड़ा करने के निर्देश दिए। अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों तथा साइबर क्राइम थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर निरीक्षण कराने को भी कहा गया।

विकास खंड महेवा के ग्राम बहेड़ा में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य को पूर्ण कर जल्द संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अग्निशमन व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग, मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में शहर के पक्का तालाब के निकट स्थित ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा पिलुआ महावीर मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

सीएंडडीएस परियोजनाओं के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय ब्लॉक एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मॉडल कंपोजिट विद्यालय ममनी-हिम्मतपुर में सॉयल ट्रीटमेंट कार्य को प्राथमिकता देने तथा निरीक्षण के दौरान तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज में इंडोर मिनी स्टेडियम, डायट में अतिरिक्त कक्ष, ऑडिटोरियम एवं मीटिंग हॉल निर्माण कार्यों में आवश्यक तकनीकी सुधार करने के निर्देश दिए गए। भर्थना क्षेत्र में 1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा बकेवर-सिंडोस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण तथा भर्थना बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छी सोच के साथ परियोजनाएं लेकर आती है, लेकिन कई बार संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाएं उनकी गुणवत्ता और समयबद्धता को प्रभावित कर देती हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...