सीबीएसई 12वीं परिणाम में संत विवेकानंद स्कूल की प्रतिभा यादव ने किया कमाल, 98.2% अंकों के साथ जनपद में द्वितीय स्थान

Share This

इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बुधवार दोपहर घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रतिभा यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान तथा कला वर्ग में जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतिभा यादव ने इतिहास एवं फाइन आर्ट्स विषय में शत-प्रतिशत यानी 100-100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अंग्रेजी में 98, भूगोल में 96 तथा पॉलिटिकल साइंस में 97 अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की छात्रा अदिति मिश्रा एवं छात्र तनय कांत मेहता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा अनुष्का एवं छात्र अथर्व भदौरिया ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। संस्था के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनपद के टॉप-10 में सर्वाधिक सात छात्र-छात्राएं संत विवेकानंद स्कूल के रहे।

विद्यालय के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें प्रतिभा यादव, अदिति मिश्रा, अनुष्का, अथर्व सिंह भदौरिया, तनय कांत मेहता, आदर्श बाबू, केशवी वर्मा, प्राची राजपूत, दीपांशी पोरवाल, देवांशु कश्यप, संचिता एवं आस्था प्रमुख रहे।

इसके अलावा 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों में शिवांश माथुर, वंश त्रिपाठी, सूर्यांश मिश्रा, अर्चिता पटेल, सम्राट सिंह, तनिष्का कठेरिया, दिव्या मोहन गुप्ता, धैर्य सिंह, कनक तिवारी, श्रेष्ठ यादव, सिर्दा मसूद और हिबा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

परीक्षा परिणाम की शानदार सफलता पर संस्था के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आनंद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...