पुरैला के किसानों को मिल सकता है कुदरैल के बराबर मुआवजा, शासन को भेजी गई सर्किल रेट बढ़ाने की रिपोर्ट

Share This

ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली। पुरैला गांव की जमीन अधिग्रहण एवं सर्किल रेट को लेकर जिला प्रशासन और किसानों के बीच हुई बैठक में किसानों की मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

बैठक में एडीएम संदीप श्रीवास्तव एवं एसडीएम श्वेता मिश्रा ने किसानों से वार्ता की। इस दौरान किसान एडवोकेट शिवप्रताप सिंह, सुमित कुमार दुबे, रघुवीर नारायण दुबे, स्वतंत्र कुमार दुबे, बृजेश कुमार, शैलेंद्र सिंह दोहरे, हरबंस सिंह राठौर, कुंवर सिंह राठौर, मुलायम सिंह यादव एवं ठाकुर कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसानों ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि पुरैला गांव की जमीन का सर्किल रेट पड़ोसी गांव कुदरैल के बराबर किया जाए। किसानों का कहना था कि दोनों गांव एक ही बेल्ट में स्थित हैं और एक्सप्रेसवे परियोजना का हिस्सा हैं, इसलिए मुआवजे की दरों में अंतर नहीं होना चाहिए।

किसानों की बात सुनने के बाद एसडीएम श्वेता मिश्रा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए बताया कि प्रशासन किसानों की मांग से सहमत है और सर्किल रेट बढ़ाने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। एडीएम संदीप श्रीवास्तव ने भी किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी किसान का नुकसान न हो।

बैठक में उम्मीद जताई गई कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर शासन स्तर से इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि शासन द्वारा सर्किल रेट बढ़ाने को मंजूरी मिल जाती है, तो पुरैला गांव के किसान स्वेच्छा से भूमि देने को तैयार हो जाएंगे। इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी और एक्सप्रेसवे निर्माण में आ रही बाधाएं दूर हो सकेंगी।

बैठक के बाद किसानों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और अब सभी की निगाहें शासन के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...