लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. हरि किशोर तिवारी ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से भेंट कर प्रदेश के विभिन्न जनहित एवं कर्मचारी-शिक्षक समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इंजी. हरि किशोर तिवारी ने मुख्यमंत्री को एक लिखित पत्र सौंपते हुए बताया कि शीर्ष अधिकारियों द्वारा कर्मचारी संगठनों से नियमित वार्ता न किए जाने के कारण कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों एवं शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताए जाने पर जोर दिया। परिषद प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के विचार एवं कार्यशैली सदैव प्रेरणादायी रहती है तथा प्रदेश हित में उनके प्रयास सराहनीय हैं।
बैठक के दौरान कर्मचारी हित, प्रशासनिक संवाद व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
