बच्चे ने निगल ली रिमोट की सेल, माता-पिता की सांसें अटकी

Share This

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के यशोदा नगर मोहल्ले में एक सात वर्षीय बच्चे द्वारा टीवी रिमोट की सेल निगल लेने से परिवार में हड़कंप मच गया। कई घंटों की चिंता और इलाज के बाद आखिरकार बच्चे के पेट में फंसी सेल प्राकृतिक तरीके से बाहर निकल गई, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार यशोदा नगर निवासी अमित कुमार का 7 वर्षीय पुत्र कृष्णा कक्षा-1 का छात्र है। अमित कुमार ने बताया कि 6 मई बुधवार को वह कैब चलाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर पर बच्चे की मां अंजू घरेलू काम में व्यस्त थीं, जबकि कृष्णा टीवी देख रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में उसने टीवी रिमोट की पेंसिल सेल मुंह में दबा ली, जो अचानक गले से होते हुए पेट और आंतों में जाकर फंस गई।

जैसे ही बच्चे ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, परिवार में अफरा-तफरी मच गई। माता-पिता और रिश्तेदार बच्चे को लेकर कई निजी अस्पतालों में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे रिपोर्ट में साफ दिखाई दिया कि सेल आंतों के बीच फंसी हुई है। डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन से इंकार करते हुए कहा कि सेल प्राकृतिक तरीके से लैट्रिन के रास्ते बाहर निकल सकती है।

दो दिन बाद बच्चे के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। गुरुवार रात करीब 11 बजे बच्चे के मौसा विकास कुशवाहा, मौसी सुलेखा कुशवाहा और मामा संतोष उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर पहुंचे। वहां करीब चार घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत स्थिर बताते हुए उसे घर भेज दिया।

पूरी रात परिवार चिंता में डूबा रहा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बच्चे के पेट में फंसी सेल लैट्रिन के रास्ते बाहर निकल गई। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...