डीएफओ विकास नायक ने एसटीपी संचालन में लापरवाही पर जताई नाराजगी, यमुना प्रदूषण रोकने के दिए निर्देश

Share This

इटावा, 09 मई 2026। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में डीएफओ विकास नायक की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान डीएफओ ने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की प्रगति की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 महीनों से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि एसटीपी अभी तक संचालित नहीं हो रही है और बिना शोधन का अपशिष्ट जल सीधे यमुना नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आउटलेट का सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

उन्होंने नदी में बहाए जा रहे ठोस अपशिष्ट की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा नगर निगम को यमुना किनारे फैले कूड़े-कचरे की शीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु निकट है और समय रहते सफाई नहीं होने पर कचरा नदी में बह जाएगा, जिससे प्रदूषण और बढ़ेगा।

बैठक में एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्रों की भी समीक्षा की गई। डीएफओ ने पूछा कि क्या सभी एमआरएफ केंद्र संचालित हो रहे हैं। भरथना क्षेत्र के संबंध में नगर निगम के अधिशासी अधिकारी को सभी एमआरएफ केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करने तथा बाईपास क्षेत्र में फैले कचरे की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएफओ ने कहा कि सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित किए जा चुके हैं। जहां वृक्षारोपण किया जाना है वहां भूमि चिन्हित कर सिंचाई एवं पौधों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को किसी एक सड़क का चयन कर ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए तथा विशेष रूप से इमली के अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया।

डीएफओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पौधों का रोपण करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

बैठक में नगर निगम परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज, एआरटीओ प्रदीप देशमणि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...