एमनीव विज़न स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

Share This

इटावा। स्पोर्ट्स केयर एकेडमी (SCA) द्वारा 7 एवं 8 मई 2026 को आयोजित इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में एमनीव विज़न स्कूल, इटावा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में एमनीव विज़न स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-10 वर्ग में वंश ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, युवराज ने कांस्य पदक, रुद्राक्षी ने एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा यातिका ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अलमास ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में रजत पदक एवं शिवान्या ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

अंडर-14 वर्ग में प्रगुनी ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में रजत पदक तथा गुंजन ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-16 वर्ग में आर्यन ने एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि राधे कृष्णा ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, अक्षत ने रजत पदक एवं साहिल ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग में उत्कर्ष ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा आर्तिक ने एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विश्व शूटिंग चैंपियन चंद्र मोहन तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है और विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत एवं लगन से संस्था का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के शूटिंग कोच ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की है तथा भविष्य में वे राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, शूटिंग कोच एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...