महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

Share This

इटावा, 07 मई 2026। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय  पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 05 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले महिला उत्पीड़न एवं पुलिस विभाग से संबंधित थे। मा0 सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

 पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान बनाए रखने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर संचालित कर रही है। यदि किसी महिला या बालिका के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जाता है तो वे निःसंकोच टोल फ्री नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि समय पर न्याय नहीं मिलता है तो राज्य महिला आयोग में भी शिकायत की जा सकती है।

मा0 सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई बैठकों में अपने पिछले कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में प्रस्तुत करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सीओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...