लूटकाण्ड मेें पुलिस को मिली बडी सफलता

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीती 27 अप्रैल की रात्रि 9 बजे कस्बा के व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर 16 लाख रूपये की नगदी लूटकाण्ड में भरथना पुलिस को बडी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मुठभेड के दौरान लूट की घटना करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के निर्देशन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन पर क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना पुलिस भरथा द्वारा कार्यवाही की गई। पुलिस ने लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु बीती दिनांक 4 व 4 मई की रात्रि को घसारा तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग के एक मोटरसाइकिल पल्सर पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त विश्वनाथ उर्फ बीपी पुत्र घनश्याम राजपूत निवासी ग्राम कुमराहन थाना इकदिल जनपद इटावा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

पूछतांछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 27 अप्रैल को किराना व्यापारी के साथ छिनैती की घटना उनके द्वारा की गई थी। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, विश्वनाथ उर्फ वीपी पुत्र घनश्याम राजपूत के कुल 17 मुकदमें लूट/चोरी जैसे अन्य मुकदमें है तथा ऋतिक कुमार पुत्र सत्येन्द्र उर्फ डैनी निवासी गौतला थाना अछल्दा, जनपद औरैया के खिलाफ कुल 5 मुकदमें पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 06 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व लूट के 53700 रूपया व एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद की है। जिनके विरूद्ध विभिन्न धाराआंे के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह व निरीक्षक अपराध अरिमर्दन सिंह सहित पुलिस जवानों का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...