गरीब बेटियों की शादी के लिए 20 हजार का अनुदान शुरू, 90 दिन पहले या बाद तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Share This

जनपद में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शादी अनुदान योजना शुरू कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति शादी 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ऑनलाइन पोर्टल https://shadianudan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता की शर्तें
योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से अधिक नहीं है। विवाह के समय लड़की की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आवेदकों को तहसील से जारी ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक देना होगा।

इसके अतिरिक्त, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला या दिव्यांग आवेदकों को वरीयता दी जाएगी। एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की हार्डकॉपी ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक कार्यालय तथा शहरी क्षेत्र में तहसील में जमा करनी होगी। लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी, जिसके लिए आधार सीडिंग अनिवार्य है।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और शादी अनुदान योजना में से किसी एक का ही लाभ लिया जा सकता है। साथ ही, पिछले वित्तीय वर्ष की लंबित मांग पर चालू वित्तीय वर्ष में अनुदान देय नहीं होगा।

जिला समाज कल्याण विभाग ने पात्र लाभार्थियों से समय से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...