बकेवर में 7 घंटे गुल रही बिजली:तूफान-बारिश से 33केवीए लाइन में फाल्ट

Share This

बकेवर:- गुरुवार की सुबह आए तूफान व तेज मूसलाधार बारिश से जहां बकेवर नगर को 132 केवीए टकरुपुर ट्रान्समिशन लाइन से जाने बाली 33 केवीए विधुत लाइन पर फाल्ट आने के बाद देर शाम तक फाल्ट सही न होने से बिजली की आपूर्ति पूरे दिन से ठप्प होने नगर की पेयजल आपूर्ति का बुरा हाल हुआ। लोगों के इनवर्टर भी बैठ गये, वहीं लोगों को गर्मी में बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को खासी परेशानी रही। वहीं लखना नगर की विजली आपूर्ति को प्रभारी अवर अभियन्ता व उनकी लाइनमैन टीम ने पैट्रोलिंग करके दोपहर 1 बजे आपूर्ति को फाल्टों को जगह जगह सही कराकर व टूटे पेडों को हटवाकर विधुत व्यवस्था को बहाल कराया। जिससे लोगों ने गर्मी में राहत की सांस ली।

बकेवर विधुत सब स्टेशन की आपूर्ति 132 केवीए टकरुपुर ट्रान्समिशन लाइन से आती है। सुबह 8 बजे आई तेज तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से बीहड़ में 33केवीए लाइन फाल्ट हो गयी जिसको एसडीओ बकेवर संतकुमार के नेतृत्व में अवर अभियन्ता आशीष कुमार के द्वारा लाइनमैन टीम के साथ पहुंचकर लाइन की पैट्रोलिंग की गयी इसके बाद लाइन पर पेडों के गिरने से हुए फाल्टों से विधुत आपूर्ति बकेवर सब स्टेशन तक न पहुंचने से नगर व देहात की आपूर्ति 7 घंटे से ठप्प पडी हुई है।

जिसको सही करने के लिए टीम द्वारा काम लगातार किया जा रहा है। वहीं अवर अभियन्ता बकेवर आशीष कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि टकरुपुर से बकेवर आने बाली 33केवीए लाइन पर 10-12 जगह पेडों व टहनियों के गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त है। देर रात तक वह ही सही हो पायेगी इसके बाद फिर बकेवर नगर व देहात के में टूटे पोलों को देखा जाए तब कहीं आपूर्ति चालू होने की सम्भावना है।

वहीं इसी तरह नगर लखना में भी सुबह से ही आपूर्ति ठप्प हुई लेकिन प्रभारी अवर अभियन्ता नरदेव सिंह गौतम की देखरेख में लाइनमैन टीम के साथ पैट्रोलिंग करके लाइन को सही करके नगर लखना की विधुत आपूर्ति 5 घंटे में बहाल कर दी। लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं ग्रामीण इलाके में विधुत पोलों के टूटने तो कुछ स्थानों पर ट्रान्सफार्मर गिरने के अलाबा पेड की टहनियां लाइन पर पडी होने से आपूर्ति बाधित बनी हुई है। इसको भी लाइनमैन टीम सही करने में जुटे हुए हैं। शीघ्र ही देहात की आपूर्ति भी बहाल होगी। वहीं बकेवर लखना सब स्टेशन से जुड़े गांवों में पोल टूटने व ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने का सर्वे कराया जा रहा है। जिससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा सके। और लाइनों को दुरस्त करने का काम कराया जा सके।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...