मेधावियों ने लहराया परचम

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के बीते दिन घोषित हुए हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर माता-पिता, गुरूजन सहित नगर को गौरवान्वित किया है।

कस्बा के सरोजनी रोड पर संचालित पेरामाउण्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल भरथना कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा सपना तिवारी ने 90.5 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, विपिन कुमार ने 86.67 प्रतिशत से द्वितीय व अंजलि यादव ने 83 प्रतिशत से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, प्रबन्धक नीरजा पाण्डेय, प्रधानाचार्य प्रतिभा त्रिपाठी, राखी मिश्रा, संचालक प्रवीण शुक्ला, गोविन्द मिश्रा, आशू शुक्ला, शिवम शर्मा आदि ने मेधावियों को शुभकामनायें देते हुए उत्साहवर्धन किया।

वहीं मुहल्ला आदर्श नगर स्थित बालोदय इण्टर कालेज में भी हाईस्कूल में स्नेहा कुमारी ने 87.83 प्रतिशत से प्रथम, आर्यन शर्मा ने 84.5 प्रतिशत से द्वितीय, वैष्णवी पोरवाल ने 83 प्रतिशत से तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा इण्टरमीडिएट में रूद्रांक्षी ने 80.2 प्रतिशत से प्रथम, ईशा राय ने 77.4 से द्वितीय व आरती, यश कुमार ने 77.2 प्रतिशत से विद्यालय में तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। संस्था प्रबन्धक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव एड0, उपप्रबन्धक विवेक प्रताप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अमित प्रताप श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकों ने मेधावियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया है।

साथ ही शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली इण्टर कालेज में इण्टरमीडिएट में मोनिका ने 85.4 प्रतिशत प्रथम, भानुप्रिया ने 84.4 प्रतिशत द्वितीय, श्रेया 84.2 प्रतिशत द्वितीय व हाईस्कूल में तरूण ने 87 प्रतिशत से प्रथम, शिप्रा ने 85.5 प्रतिशत द्वितीय, अर्पित ने 84.3 प्रतिशत से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबन्धक गौरव बाबू दुबे, शिक्षक राजेश, शशिकान्त, संकल्प, श्यामू त्यागी, अनिल आदि शिक्षकों ने मेधावियों को मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...