खेलों में इटावा का दबदबा, पुलिस प्रतियोगिता में 3 चल वैजयन्ती जीतकर हासिल किया सर्वोच्च स्थान

Share This

जनपद इटावा ने 63वीं अंतर्जनपदीय कानपुर जोन पुलिस तैराकी, वाटर पोलो एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों में अपना दबदबा साबित किया। कुल 4 में से 3 चल वैजयन्ती जीतकर इटावा ने प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

पुलिस लाइन स्टेडियम इटावा में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 24 अप्रैल को हुआ। समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में इटावा की महिला टीम ने 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री एवं तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चल वैजयन्ती अपने नाम की। वहीं पुरुष टीम ने 12 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और चल वैजयन्ती हासिल की।

व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी इटावा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्टता दिखाई। कांस्टेबल सतीश प्रजापति ने 12 किलोमीटर क्रॉस कंट्री और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कांस्टेबल पूनम ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंजली ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में सतीश (इटावा) प्रथम, रोहित (फतेहगढ़) द्वितीय और अनिरुद्ध (कन्नौज) तृतीय स्थान पर रहे। 12 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में सतीश (इटावा) प्रथम, सुनील कुमार (कानपुर देहात) द्वितीय और शिवम तोमर (कानपुर नगर) तृतीय स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कुल 9 जनपदों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

इटावा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जनपद में खुशी की लहर है और खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और भी बढ़ा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...