ऊसर भूमि सुधार को लेकर जिलाधिकारी की सख्ती, जौनई प्रक्षेत्र को मॉडल बनाने के निर्देश

Share This

इटावा 22 अप्रैल, 2026-जिलाधिकारी  शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राजकीय कृषि विकास योजनांतर्गत राजकीय कृषि शोध प्रक्षेत्र, जौनई में ऊसर भूमि सुधार के लिए जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व भूमि की समुचित मैपिंग कराई जाए तथा सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकतानुसार नालियों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रत्येक अवस्था—पूर्व, दौरान एवं पश्चात—की फोटोग्राफी जीपीएस टैगिंग के साथ अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी हों, खेतों का समुचित विकास किया जाए तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। साथ ही एक गोशाला संचालन एवं गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर भी कार्य करने को कहा, जिससे सतत विकास को बढ़ावा मिल सके।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कार्य ऐसा हो कि अन्य मंडलों के लिए भी यह मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवंटित धनराशि का पूर्ण एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर दिखाई दे।
उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान उपलब्ध है, इसलिए तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही कार्य कराए जाएं। साथ ही, कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या, उनके भुगतान तथा कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा का स्पष्ट निर्धारण एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए।


उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उपकृषि निदेशक आर0एन0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह और अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...