पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम, NEET-JEE तैयारी के लिए नई पहल

Share This

इटावा के पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में आज एक विशेष करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी के साथ विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माता सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुद्धजीवियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सही रणनीति, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के महत्व को समझाते हुए सफलता के गुर बताए।

 

विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक नए शैक्षणिक मॉड्यूल की भी शुरुआत की गई है, जिसे अब GAIL India के अनुभवी फैकल्टी एवं अन्य विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को अब NEET और JEE की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उन्हें विद्यालय परिसर में ही उच्च स्तरीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन कवि गौरव चौहान ने किया। इस अवसर पर कैलाश चंद्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके करियर के लिए सही दिशा प्रदान करना है। यह नया मॉड्यूल विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाएगा।”

वहीं, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने बताया कि विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान किए जाते रहेंगे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...