इटावा में दिव्यांगजनों के लिए ब्लॉकवार विशेष शिविरों की घोषणा, कृत्रिम अंग व योजनाओं का मिलेगा लाभ

Share This

इटावा 20 अप्रैल, 2026- मुख्य विकास अधिकारी, अजय कुमार गौतम द्वारा अवगत कराया गया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजनों को अपेक्षित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, सी०पी० चेयर, एम०आर० किट, स्मार्ट केन, तथा कान की मशीन, वॉकिंग स्टिक, वैशाखी, ब्रेल किट, लेप्रोसी किट, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, आदि प्रदान किये जाने तथा शल्य चिकित्सा योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरुस्कार योजना, दुकान निर्माण / संचालन योजना (ऋण योजना), दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का शिविर आयोजन करके पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाना है। जिनकी तिथियाँ विकास खण्डवार निम्नवत् हैं- 01. विकास खण्ड का नाम- बढ़पुरा, शिविर की तिथि- 23.04.2026( गुरुवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, बढ़पुरा, समय- प्रातः 11 बजे से। 02. विकास खण्ड का नाम- जसवंतनगर, शिविर की तिथि- 24.04.2026(शुक्रवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, जसवंतनगर, समय- प्रातः 11 बजे से। 03. विकास खण्ड का नाम- ताखा, शिविर की तिथि- 25.04.2026(शनिवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, ताखा, समय- प्रातः 11 बजे से। 04. विकास खण्ड का नाम- बसरेहर, शिविर की तिथि- 28.04.2026(मंगलवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, बसरेहर, समय- प्रातः 11 बजे से। 05. विकास खण्ड का नाम- चकरनगर, शिविर की तिथि- 29.04.2026(बुधवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, चकरनगर, समय- प्रातः 11 बजे से। 06. विकास खण्ड का नाम- महेवा, शिविर की तिथि- 30.04.2026(गुरूवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, महेवा, समय- प्रातः 11 बजे से। 07. विकास खण्ड का नाम- सैफई, शिविर की तिथि- 02.05.2026(शनिवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, सैफई, समय- प्रातः 11 बजे से। 08. विकास खण्ड का नाम- भरथना, शिविर की तिथि- 05.05.2026(मंगलवार), स्थान- विकास खण्ड सभागार, भरथना, समय- प्रातः 11 बजे से।
उपरोक्त तिथियों में उक्त योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करते हुए समस्त आवश्यक अभिलेखो यथा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 नवीन फोटो, व बैंक पासबुक की छायाप्रति व अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण कर सभी आवेदन पत्रों को (ऑनलाइन / ऑफलाइन) शिविर में जमा कराया जायेगा, जिससे दिव्यांगजनों के लिये आवश्यक उपकरण, पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की जा सके।
उपर्युक्त आयोजित होने वाले शिविरों के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नोडल अधिकारी एवं श्रीमती अर्चना सिन्हा, समन्वयक, समेकित शिक्षा, सह नोडल अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप मुख्य चिकित्साधिकारी (नोडल अधिकारी दिव्यांगजन) तथा स्थानीय स्तर पर विविध व्यवस्थाओं एवं प्रचार-प्रसार हेतु खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...