मरने के बाद दो लोगों को दिया जीवनदान

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मानवीय दृष्टिकोंण के चलते पारिवारिक सदस्यों के मृतक पुत्र के अंगदान करने वाले अत्यन्त साहसिक निर्णय ने मानवता की एक ऐसी मसाल पेश की, जिससे उनके बेटे ने मरते-मरते दो लोगों को जीवनदान दे दिया।

कस्बा के मुहल्ला सिन्धी कालोनी निवासी व्यापारी लक्ष्मण दास गनवानी के पुत्र सुनील गनवानी का बीती 23 मार्च को रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल हो जाने पर कई दिनों से चल रहे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र की मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार के बीच कोहराम मच गया। इसी बीच मृतक सुनील के परिजनों ने ऐसी दुख की घडी में मानवता से परिपूर्ण एक बेहद ही साहसिक निर्णय लिया। परिजनों ने मौजूद चिकित्सकों के परामर्श के बाद अपने पुत्र के अंगदान की सहमति दी। उन्होंने अपने मृतक बेटे की दोनों किडनी दान करके दो लोगों को जीवनदान देने का काम किया। इस साहसिक कदम से 24 वर्षीय एक युवक व 35 वर्षीय एक महिला जो बीते करीब दो वर्षों से डायलिसिस पर थीं, को नई जिन्दगी मिल गयी। अश्रुपूरित नयनों के बीच परिवार ने सुनील को वेंटिलेटर से हटाने की अनुमति दी। उनकी दोनों किडनी जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपित की गईं। एम्स छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ डाक्टरों की टीम ने सुनील गनवानी को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इतना ही नहीं, डाक्टरों की टीम स्वयं उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके घर तक छोड़ने भी आई। सुनील गनवानी का यह त्याग और उनके परिवार का यह निर्णय हमेशा मानवता के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...