पत्रकारों और उनके पारिवारिक सदस्यों के लिय प्रेस क्लब इटावा के तत्वावधान में 25 अप्रैल को नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन

Share This

पत्रकारों और उनके पारिवारिक सदस्यों के लिय प्रेस क्लब इटावा के तत्वावधान में 25 अप्रैल को नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन कर रहा है। प्रेस क्लब भवन में रविवार को आयोजित प्रेस क्लब इटावा की कार्यकारिणी की बैठक नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेश मिश्रा, महेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री विशुन यादव सहित जनपद भर से आए सदस्य एवं पदाधिकारी पत्रकार शामिल हुए।

बैठक के मुख्य निर्णय एवं बिंदु:

1. नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब अपने सभी सदस्य पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करवाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता के पेशे में लगातार स्क्रीन और फील्ड वर्क के कारण आंखों पर जोर पड़ता है, इसलिए स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। जीजीआईसी स्कूल ईदगाह के पास अदिति आई अस्पताल में डॉ.दीपा गौर की देखरेख में 25 अप्रैल को सुबह 9 बजे से होगा।

2. वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला का सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला को ‘अमृत विचार’ समाचार पत्र का ब्यूरो चीफ नियुक्त किए जाने पर प्रेस क्लब ने माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने कहा कि बृजेश शुक्ला की नियुक्ति से इटावा की पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। बृजेश शुक्ला ने सभी का आभार जताते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया।

3. नई सदस्यता
बैठक में कुछ नए पत्रकारों को प्रेस क्लब की सदस्यता भी प्रदान की गई। महामंत्री विशुन यादव ने कहा कि युवा और सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़कर प्रेस क्लब को और मजबूत किया जाएगा।

4. अन्य मुद्दों पर चर्चा
बैठक में पत्रकार हितों, पत्रकार सुरक्षा, और जिले में चल रहे विकास कार्यों की कवरेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी पत्रकारों के कल्याण के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

उपस्थित रहे:
इस अवसर पर भरथना प्रेस क्लब अध्यक्ष महेश कुशवाहा, अमित यादव रौली, जसवन्तनगर अध्यक्ष, सैफई प्रेस क्लब अध्यक्ष वी.पी. सिंह यादव, अवनीश यादव, जसवंतनगर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रेम शाक्य, रामनाथ सिंह यादव, रमेश यादव, संजय सक्सेना, नीलकमल, अमित तिवारी, उवैश चौधरी, प्रदीप दोस्त, विनीत, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...