हर्षोल्लास के साथ नगर भ्रमण को निकली परशुराम शोभायात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर नगर भ्रमण हेतु एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। संगीतमयी धार्मिक ध्वनियों के बीच हाथों मेें ध्वज लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में सहभागिता की। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार भी किया गया।

रविवार को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयन्ती के अवसर पर पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य परशुराम शोभा यात्रा ने सम्पूर्ण नगर में भ्रमण किया। कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मन्दिर से आकर्षक झांकियों व संगीतमयी धार्मिक ध्वनियों के बीच प्रारम्भ हुई उक्त शोभा यात्रा ने सरोजनी रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मण्डी रोड, सती मन्दिर, गिरधारीपुरा, आजाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, रेलवे उपरिगामी सेतु से होकर पुनः मिडिल स्कूल में ही सम्पन्न हुई। इस दौरान शोभा यात्रा का नगर मेें कई जगह स्वागत सत्कार भी हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद आदि का भी वितरण करवाया। मस्तष्क पर चन्दन का लेप व अपने-अपने हाथों में ध्वज लिए युवाओं ने सम्पूर्ण नगर भगवान परशुराम के जयघोषों से गुंजायमान कर दिया। शोभा यात्रा के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, हाकिम सिंह, डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, अनीता जाटव, त्रिलोकी पोरवाल, पम्मी यादव, टिंकू यादव सहित सैकडों ब्राह्रमण समाज के गणमान्य व प्रबुद्धजनों ने रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की आरती उतारकर आर्शीवाद ग्रहण किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...