कम्पोजिट स्कूल कृपालपुर का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी—सुधार हेतु सख्त निर्देश

Share This

विकास खण्ड बसरेहर की ग्राम पंचायत अमृतपुर स्थित कम्पोजिट स्कूल कृपालपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में समस्त कार्मिक उपस्थित पाए गए, किंतु छात्र उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई, जिस पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में कुल 316 छात्रों का पंजीकरण है, जबकि निरीक्षण के समय मात्र 84 छात्र ही उपस्थित थे। विशेष रूप से कक्षा 5 में 60 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष केवल 18 छात्रों की उपस्थिति पाई गई, जो अत्यंत असंतोषजनक है।

निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर कक्ष में उपलब्ध कम्प्यूटरों में एम.एस. ऑफिस इंस्टॉल नहीं पाया गया, जबकि इस संबंध में जनपद स्तर से निरंतर निर्देश दिए जा रहे हैं। कक्षाओं में शैक्षणिक लेखन/अंकन का अभाव पाया गया तथा “लर्निंग बाय डूइंग” गतिविधियों में गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता महसूस की गई।

विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर सुधार हेतु निर्देश दिए गए। मिड-डे-मील शेड में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही विद्यालय परिसर में लगे झूले टूटे हुए पाए गए, जो बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत गंभीर विषय है।

उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस क्रम में श्री दाताराम प्रधानाध्यापक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, बसरेहर श्री अनुपम शुक्ला का वेतन बाधित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि छात्र उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि, कम्प्यूटर कक्ष को क्रियाशील बनाने, स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सभी बिंदुओं पर सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...