24 घंटे में मिली आपदा पीड़ितों को राहत राशि, खुशी से खिलखिला उठे चेहरे

Share This

 तहसील सदर अंतर्गत ग्राम कर्री में दिनांक 14 अप्रैल को अज्ञात कारणों से भीषण अग्निकांड की घटना घटित हो गई, जिसमें कई हेक्टेयर गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस हादसे में प्रभावित किसानों एवं अन्य पीड़ितों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षति का आकलन कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार “खेत-खलिहान दुर्घटना सहायता योजना” के तहत मात्र 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को राहत सहायता उपलब्ध करा दी गई।

राहत वितरण कार्यक्रम के तहत आज सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया द्वारा पीड़ितों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। सहायता राशि मिलते ही पीड़ितों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलकने लगा।

इस अवसर पर विधायक ने जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में आपदा राहत प्रणाली शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है, जिससे पीड़ितों को समय पर मदद मिल पा रही है।

वहीं सदर उपजिलाधिकारी श्री विक्रम सिंह राघव ने उपस्थित ग्रामीणों को आपदा के समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्क रहें, सुरक्षित स्थान पर जाएं और तत्काल 1070 एवं 1077 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

प्रशासन द्वारा की गई यह त्वरित कार्रवाई संवेदनशीलता, सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे आपदा प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिल सकी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...